प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संविदा पर नियोजित महिला कर्मचारियों को भी शासकीय महिला कर्मचारियों के समान कितने दिन तक प्रसूति अवकाश (संवैतनिक) दिए जाने का निर्णय किया गया?
(a) 60 दिन
(b) 120 दिन
(c) 180 दिन
(d) 210 दिन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 31 जुलाई, 2018 को संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में संविदा पर नियोजित महिला कर्मचारियों को भी शासकीय महिला कर्मचारियों के बराबर प्रसूति अवकाश (संवैतनिक) प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- इस निर्णय के तहत अब संविदा पर नियोजित महिला कर्मचारियों को भी 180 दिन का अवकाश मिलेगा।
- यह अवकाश मात्र दो जीवित संतानों पर प्राप्त होगा। उसके पश्चात हुए प्रसव पर यह लागू नहीं होगा।
- यह अवकाश 180 दिन अथवा संविदा नियुक्ति की अवधि तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।
संबंधित लिंक…
https://www.bhaskar.com/chhatisgarh/raipur/news/raman-cabinet-meeting-gifts-to-deputy-engineerscontractual-women-employees-and-farmers-5928220.html
https://bit.ly/2OWiBeT