प्रश्न-किस राज्य सरकार द्वारा बायोटेक एवं बायोफार्मा क्षेत्र के लिए ‘बी. हब’ स्थापित किया जा रहा है?
(a) कर्नाटक
(b) सिक्किम
(c) तेलंगाना
(d) केरल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 31 जुलाई, 2018 को तेलंगाना सरकार द्वारा ‘बी.हब’ स्थापित करने की घोषणा की गई।
- यह बायोटेक एवं बायोफार्मा क्षेत्र के प्रोत्साहन एवं अनुसंधान के लिए देश का पहला ‘बी. हब’ केंद्र होगा।
- बी.हब को हैदराबाद के जेनोम घाटी (Genome Valley) में स्थापित किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य बायोफार्मा अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को समर्थन प्रदान करना तथा नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाने वाली घरेलू कंपनियों को आवश्यक प्रोत्साहन देना है।
- सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) पर आधारित ‘बी-हब’ परियोजना की अनुमानित लागत 60 करोड़ रुपये है।
संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/state-govt-plans-b-hub-at-genome-valley/article24566698.ece