चौथा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2017

4th Delhi International Kite Festival

प्रश्न-14-16 जनवरी, 2017 के मध्य ‘चौथे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव’ का आयोजन द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन किसके द्वारा किया गया?
(a) पर्यटन विभाग, भारत सरकार
(b) दिल्ली टूरिज्म, दिल्ली सरकार
(c) दिल्ली विकास प्राधिकरण
(d) दिल्ली नगर निगम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14-16 जनवरी, 2017 के मध्य ‘चौथे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2017’ (4th Delhi International Kite Festival) का आयोजन डीडीए पार्क, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया।
  • इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन दिल्ली टूरिज्म, दिल्ली सरकार द्वारा किया गया।
  • इस महोत्सव की थीम-‘‘Fly for Fun, Fly for Peace, Fly for Health’ थी।
  • महोत्सव में जर्मनी, कोरिया, अमेरिका, चीन, थाइलैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड तथा मलेशिया के पतंग उड़ाने वालों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, जयपुर, चेन्नई, केरल और पंजाब आदि राज्यों के भी पतंगबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संबंधित लिंक
https://www.facebook.com/events/732920180207774/
http://www.delhievents.com/2017/01/fest-delhi-international-kite-festival.html
http://indiatoday.intoday.in/story/delhi-international-kite-festival-begins/1/857638.html