ग्लोबल सिटी वेल्थ इंडेक्स

प्रश्न-हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल ‘सिटी वेल्थ इंडेक्स में भारतीय शहर मुंबई का कौन-सा स्थान है?
(a) 47वां
(b) 48वां
(c) 49वां
(d) 50वां
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2018 को लंदन स्थित ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म नाइट फ्रैंक की ‘वेल्थ रिपोर्ट-2018’ जारी हुई। यह इस रिपोर्ट का 12वां संस्करण है।
  • इस रिपोर्ट में आर्थिक आधार पर दुनिया के शहरों का अध्ययन कर एक इंडेक्स तैयार किया गया है।
  • यह इंडेक्स (सूचकांक) है-‘सिटी वेल्थ इंडेक्स’।
  • जिसमें विश्व के 314 शहरों के बीच भारतीय शहर मुंबई 47वें रैंक (स्थान) पर स्थित है।
  • The City Wealth Index चार प्रमुख संकेतकों ‘धन’ (Wealth) ‘निवेश’, ‘जीवनशैली’ और ‘भविष्य’ (Future) से तैयार किया गया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई दुनिया के बीस सबसे महंगे (Costiest) शहरों में 16वें स्थान पर है।
  • जहां 10 लाख डॉलर में सिर्फ 92 वर्ग मीटर क्षेत्र (जमीन) खरीदा जा सकता है।
  • ‘सिटी वेल्थ इंडेक्स’ में शीर्ष 20 शहर इस प्रकार हैं-न्यूयॉर्क, लंदन, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स, शिकागो, सिंगापुर पेरिस, टोक्यो, हांगकांग, वाशिंगटन डीसी, सिडनी, डलास, बोस्टन, ह्यूसटन, मियामी, एटलांटा, बीजिंग, शंघाई, म्यूनिख, एवं मेलबर्न।
  • रिपोर्ट के अनुसार 2017 और 2022 के बीच 25 लाख डॉलर सलाना से अधिक अर्जक हाउसहोर्ल्ड्स’ (घरों) के संदर्भ में मुंबई और दिल्ली शीर्ष 10 बाजारों में शामिल होंगे।
  • चीन और जापान के बाद अमीर जनसंख्या के संबंध में भारत एशिया में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता होगा।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2017 के ‘सिटी वेल्थ इंडेक्स’ में मुंबई की रैंक 21वीं थी।
  • जबकि दिल्ली 35वें स्थान पर था।
  • 2018 के सिटी वेल्थ इंडेक्स में अकेले ‘धन’ (Wealth) के संबंध में मुंबई 20वें स्थान (रैंक) पर है।
  • जबकि दिल्ली और बंगलुरू क्रमशः 22वें एवं 26वें स्थान पर हैं।
  • अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल आर्थिक संपन्नता का एक मानक है।
  • वैश्विक रूप से ‘यूएचएनडब्ल्यूआई’ के सदस्य वही होते हैं, जिनकी सलाना पूंजी 50 मिलियन डॉलर या उससे अधिक होती है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, ‘यूएचएनडब्ल्यूआई’ की वैश्विक संख्या 129,730 है।
  • इस संख्या में वर्ष 2017 में 11,630 की वृद्धि हुई है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/mumbai-ranks-47th-on-wealth-index/article22987349.ece
https://www.mid-day.com/articles/mumbai-ranks-47th-on-global-city-wealth-index-say-report/19164158
https://epaper.timesgroup.com/Olive/ODN/TimesOfIndia/shared/ShowArticle.aspx?doc=TOIM%2F2018%2F03%2F08&entity=Ar00601&sk=53760DE7&mode=text
http://www.financialexpress.com/economy/city-wealth-index-aamchi-mumbai-ranked-47th-among-314-cities-in-the-world/1090751/