गोल्लाला गुडी मंदिर राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित

प्रश्न – गोल्लाला गुडी मंदिर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह मंदिर तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट गाँव में स्थित है।
  2. 31 अगस्त, 2026 को केंद्र सरकार ने इसे प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 की धारा 4(3) के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित किया गया है।
  3. यह काकतीयकालीन त्रिकूटालय मंदिर है, जिसमें तीन गर्भगृह पूर्व, उत्तर और दक्षिण दिशा में स्थित हैं।
  4. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर के निकट स्थित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 31 अगस्त, 2026 को केंद्र सरकार ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट गाँव स्थित ऐतिहासिक गोल्लाला गुडी मंदिर को राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित किया।
  • इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय ने अधिसूचना संख्या S.O. 4802(E) जारी की।
  • यह घोषणा प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 की धारा 4 की उपधारा (3) के अंतर्गत की गई।
  • इससे पहले 6 मार्च, 2026 को धारा 4(1) के तहत प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर प्रस्ताव पर आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।
  • निर्धारित अवधि में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
  • गोल्लाला गुडी एक काकतीयकालीन त्रिकूटालय मंदिर है।
  • इसमें पूर्वाभिमुख मंडप तथा उत्तर, दक्षिण और पश्चिम दिशा में तीन गर्भगृह बने हैं।
  • मंदिर हंस-पंक्तियों, जालीदार शिल्प, अलंकृत द्वारों, प्रस्तर नक्काशी और द्वारपाल प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर के निकट स्थित है।
  • इस दर्जे से मंदिर को केंद्रीय संरक्षण प्राप्त होगा तथा इसका संरक्षण और रखरखाव भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/asi-notifies-gollala-gudi-temple-as-monument-of-national-importance-due-to-its-exquisite-carvings

https://gazettetracker.com/g/CG-DL-E-01092026-275904?utm_s