‘ग्रीन फोर्ज’ परिसर

प्रश्न – भारत में अपनी तरह के पहले ‘ग्रीन फोर्ज’ परिसर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 31 अगस्त, 2026 को इसका उद्घाटन BRIC–राष्ट्रीय कृषि- खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान, मोहाली में किया गया।
(b) यह सुविधा GM फसलों पर विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों
के प्रभाव का नियंत्रित अध्ययन करने में सहायक होगी।
(c) इसके सिमुलेशन कक्षों में प्रकाश मात्रा एवं गुणवत्ता आर्द्रता और तापमान को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जा सकता है
(d) इस सुविधा में प्राप्त परिणाम वास्तविक क्षेत्र-परीक्षणों और जैव-सुरक्षा संबंधी नियामकीय स्वीकृतियों का पूर्ण विकल्प होंगे।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 अगस्त, 2026 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहाली स्थित जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद–राष्ट्रीय कृषि-खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान (BRIC-NABI) में अपनी तरह के पहले ‘ग्रीन फोर्ज’ परिसर का उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) फसलों की खेती एवं परीक्षण के लिए विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों का नियंत्रित अनुकरण करेगी।
  • इसके सिमुलेशन कक्षों में प्रकाश की गुणवत्ता एवं मात्रा, आर्द्रता और तापमान को आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है।
  • इससे वैज्ञानिक किसी नई GM फसल की विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में प्रतिक्रिया और किसी क्षेत्र विशेष में उसकी उपयुक्तता का प्रारंभिक आकलन कर सकेंगे।
  • इस सुविधा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
  • इसका उद्घाटन BioE3—Biotechnology for Economy, Environment and Employment विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुआ।
  • 50 से अधिक प्रक्रिया-नवाचारों का विस्तार किया जा रहा है तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग लगभग 38 कार्बन कैप्चर एवं उपयोग (CCU) परियोजनाओं को सहायता दे रहा है।
  • BRIC-NABI कृषि अपशिष्ट को न्यूट्रास्यूटिकल्स और उच्च-मूल्य जैव-सामग्रियों में बदलने पर भी कार्य करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2305037&lang=2&reg=48