टाटा एलक्सी–सरला एविएशन के मध्य समझौता

प्रश्न – टाटा एलक्सी और सरला एविएशन के बीच हुए समझौता-ज्ञापन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 1 सितंबर, 2026 को टाटा एलक्सी और बेंगलुरु स्थित सरला एविएशन ने ‘शून्य’ (Shunya) विमान के विकास हेतु समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
(b) ‘शून्य’ एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जिसे कंपनी ने भारत का पहला स्वदेशी eVTOL विमान बताया है।
(c) टाटा एलेक्सी एवियोनिक्स, उड़ान-नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर एकीकरण और प्रमाणन में इंजीनियरिंग सहयोग देगी।
(d) ‘शून्य’ को केवल 100 किलोमीटर की परिचालन रेंज के लिए डिजाइन किया गया है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 सितंबर, 2026 को टाटा एलक्सी और सरला एविएशन ने ‘शून्य’ (Shunya) विमान के विकास हेतु समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • ‘शून्य’ एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जिसे कंपनी ने भारत का पहला स्वदेशी eVTOL विमान बताया है।
  • यह विमान लंबवत उड़ान भरने और उतरने की क्षमता को स्थिर पंख वाले विमान की कुशल क्रूज उड़ान से जोड़ता है।
  • समझौते के अंतर्गत टाटा एलेक्सी एवियोनिक्स, उड़ान-नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर एकीकरण, परीक्षण, सत्यापन, वैलिडेशन और प्रमाणन में इंजीनियरिंग सहयोग प्रदान करेगी।
  • आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विमान को 300 किलोमीटर से अधिक परिचालन रेंज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसकी पहली उड़ान अगले 18–24 महीनों में प्रस्तावित है; इसके बाद प्रमाणन गतिविधियाँ शुरू होंगी।
  • भविष्य में इसका उपयोग यात्री परिवहन, लॉजिस्टिक्स, एयर एम्बुलेंस और रक्षा संबंधी अनुप्रयोगों में किया जा सकेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tataelxsi.com/news-and-events/press-releases/tata-elxsi-and-sarla-aviation-partner-to-accelerate-development-of-shunya-indias-first-indigenous-evtol-aircraft?utm