गैस-4 इंडिया अभियान

dharmendra-pradhan-launches-gas4india-campaign

प्रश्न-अभी हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया गैस-4 इंडिया अभियान का उद्देश्य क्या है?
(a) प्राकृतिक गैस के उत्पादन हेतु
(b) प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु
(c) प्राकृतिक गैस उत्पादन हेतु नई टेक्नोलॉजी के प्रयोग हेतु
(d)उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 सितंबर, 2016 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान द्वारा देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैस-4 इंडिया (#Gas4India) अभियान का शुभारंभ किया गया।
  • इस अभियान के तहत देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग को प्रोत्साहन देने हेतु सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां मिलकर काम करेंगी।
  • इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु वेबसाइट, ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और थीम गीत अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
  • यह अभियान संपूर्ण भारत में मल्टीमीडिया, बहुउद्देशीय अभियान है।
  • पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार देश गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है।
  • वर्तमान में देश के ऊर्जा क्षेत्र में गैस की हिस्सेदारी 6.5 प्रतिशत है, जिसे और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इस माध्यम से गैस का उत्पादन बढ़ाने हेतु सरकार ने राष्ट्रव्यापी गैस ग्रिड और बुनियादी ढांचे की स्थापना की है।
  • गैस ग्रिड और बुनियादी ढांचे की स्थापना हेतु गेल (इंडिया) लिमिटेड कंपनी को यह काम सौंपा गया है।
  • सरकार द्वारा शीघ्र ही जैव सीएनजी और जैव पीएनजी गैस को बढ़ावा देने हेतु कोल बेडमीथेन से कृत्रिम गैस का उत्पादन शुरू किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149580
http://economictimes.indiatimes.com/industry/energy/oil-gas/dharmendra-pradhan-launches-gas4india-campaign-to-boost-natural-gas-use/articleshow/54035550.cms
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/india-to-increase-share-of-gas-in-energy-mix-to-15-per-cent-union-petroleum-minister-dharmendra-pradhan-3017136/
https://www.facebook.com/Gas4India/?hc_ref=SEARCH&fref=nf