गर्भावस्था में सिकल सेल रोग से प्रभावित महिलाओं की देखभाल के लिए डब्ल्यूएचओ की पहली वैश्विक मार्गदर्शिका

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 19 जून, 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आज सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease – SCD) से पीड़ित महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान देखभाल हेतु अपनी पहली वैश्विक मार्गदर्शिका जारी की।
(b) यह गाइडलाइन केवल उच्च आय वाले देशों के लिए प्रासंगिक है।
(c) गाइडलाइन में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों के अनुसार फोलिक एसिड और आयरन सप्लीमेंट की सिफारिश की गई है।
(d) यह गाइडलाइन गर्भवती महिलाओं के लिए समन्वित देखभाल की अनुशंसा करती है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जून, 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आज सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease – SCD) से पीड़ित महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान देखभाल हेतु अपनी पहली वैश्विक मार्गदर्शिका जारी की है।
  • यह मार्गदर्शिका एक ऐसे गंभीर और बढ़ते स्वास्थ्य संकट को संबोधित करती है, जो माँ और शिशु दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
  • अब तक, गर्भावस्था में एससीडी के प्रबंधन के लिए नैदानिक मार्गदर्शन मुख्य रूप से उच्च आय वाले देशों के प्रोटोकॉल पर आधारित रहा है।
  • डब्ल्यूएचओ के नए दिशानिर्देश का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित सिफारिशें प्रदान करना है, जो निम्न और मध्यम आय वाले सेटिंग्स के लिए भी प्रासंगिक हैं, जहाँ बीमारी के अधिकांश मामले और मौतें होती हैं।
    ० तदनुसार, दिशानिर्देश में 20 से अधिक सिफारिशें शामिल हैं –
  • फोलिक एसिड और आयरन सप्लीमेंटेशन, विशेषकर मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों के अनुसार।
  • दर्द प्रबंधन और संकट की स्थिति में उपचार।
  • संक्रमण और रक्त के थक्कों की रोकथाम।
  • रोकथाम हेतु रक्त आधान (Transfusion)।.
  • माँ और भ्रूण की नियमित निगरानी।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए हेमेटोलॉजिस्ट, दाई, बाल रोग विशेषज्ञ, और प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम बनाकर समन्वित देखभाल प्रदान करने की सिफारिश की गई है।
  • सिकल सेल एक उपेक्षित स्वास्थ्य समस्या है – इसके लिए अनुसंधान और निवेश की अत्यधिक आवश्यकता है।
  • अब तक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नैदानिक परीक्षणों से बाहर रखा गया, जिससे उनके लिए सटीक उपचार की जानकारी सीमित रही है।
  • यह गाइडलाइन डब्ल्यूएचओ की उस नई श्रृंखला की पहली कड़ी है, जो गर्भावस्था के दौरान गैर-संक्रामक रोगों के प्रबंधन पर केंद्रित है।
  • आने वाले दिशानिर्देशों में हृदय रोग, मधुमेह, मानसिक रोग और नशा उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।
  • सिकल सेल रोग (SCD)एक वंशानुगत रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य गोल आकार के बजाय अर्द्धचंद्र या हंसिए के आकार की हो जाती हैं।
  • ये असामान्य कोशिकाएं रक्त प्रवाह को अवरुद्ध कर सकती हैं, जिससे गंभीर एनीमिया, तीव्र दर्द, बार-बार संक्रमण और स्ट्रोक, सेप्सिस या अंग विफलता जैसी चिकित्सकीय आपात स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान शरीर की ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आवश्यकता बढ़ जाती है, जिससे सिकल सेल रोग से ग्रसित महिलाओं में जटिलताओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  • सिकल सेल रोग से ग्रस्त महिलाओं में मातृ मृत्यु की संभावना सामान्य महिलाओं की तुलना में 4 से 11 गुना अधिक होती है।
  • दुनियाभर में लगभग 7.7 मिलियन लोग सिकल सेल रोग से ग्रस्त हैं।
  • यह संख्या 2000 से अब तक 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।
  • हर वर्ष 3.75 लाख से अधिक मौतें इसी बीमारी से होती हैं।
  • सब-सहारा अफ्रीका, दक्षिण एशिया, कैरेबियन, और मध्य पूर्व में इसका प्रकोप सबसे अधिक है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/news/item/19-06-2025-who-issues-first-global-guideline-to-improve-pregnancy-care-for-women-with-sickle-cell-disease

https://www.expresshealthcare.in/news/who-issues-first-global-guideline-to-improve-pregnancy-care-for-women-with-sickle-cell-disease/449523