लेनाकापाविर इंजेक्शन

प्रश्न – 18 जून, 2025 को अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा एचआईवी की रोकथाम के लिए मंजूरी प्राप्त दवा ‘लेनाकापाविर’ को किस ब्रांड नाम से जाना जाता है?
(a) प्रेपिवियर (b) वीरेक्टा
(c) येज़्टुगो (d) काउंसिडा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 जून, 2025 को अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गिलियड साइंसेज़ की नई दवा ‘लेनाकापाविर’ (ब्रांड नाम – येज़्टुगो) को एचआईवी रोकथाम के लिए मंजूरी प्रदान की है।
  • यह इंजेक्शन वयस्कों और किशोरों में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए एक वर्ष में दो बार लगाया जाता है
  • लेनाकापाविर’ पहला और एकमात्र एफडीए-स्वीकृत एचआईवी रोकथाम विकल्प है, जो 6 महीने की सुरक्षा प्रदान करता है
  • ‘लेनाकापाविर’ वयस्कों और किशोरों में एचआईवी संक्रमण के जोखिम को 99.9 प्रतिशत से अधिक कम करने में सक्षम है
  • इसे प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) के रूप में वर्गीकृत किया गया है
  • अब तक PrEP दवाएं दैनिक गोलियों के रूप में उपलब्ध थीं, जिनके उपयोग में अनुशासन की आवश्यकता थी, जिससे उनका प्रभाव सीमित रहा।
  • पहले ट्रायल में, 2,000 से अधिक महिलाओं (मुख्यतः सब-सहारा अफ्रीका से) को शामिल किया गया, जिसमें संक्रमण की दर 0 प्रतिशत रही।
  • दूसरे ट्रायल में, 2,000 से अधिक पुरुषों और जेंडर-डाइवर्स व्यक्तियों को शामिल किया गया, जहां मात्र दो संक्रमण दर्ज हुए।
  • इस दवा को द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया और साइंस पत्रिका ने इसे वर्ष, 2024 की “ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर” घोषित किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/news/item/19-06-2025-fda-approval-of-injectable-lenacapavir-marks-progress-for-hiv-prevention

https://nphic.org/news/news-highlights/2384-fda-approval-of-injectable-lenacapavir-marks-progress-for-hiv-prevention#:~:text=The%20FDA’s%20approval%20of%20injectable,daily%20pill%20burden%20and%20stigma.