प्रश्न – जून‚ 2025 को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी की जाती है।
(ii) इसके अनुसार‚ शीर्ष एफडीआई अंतर्प्रवाह वाले देशों में यूएसए को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
(iii) इसमें भारत वर्ष 2024 में 28 बिलियन डॉलर के एफडीआई के साथ-16 वें स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून‚ 2025 को अंकटाड (UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट (World Investment Report), 2025 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट का यह 35वां संस्करण है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार ,वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) वर्ष 2024 में 11 प्रतिशत गिरकर $1.5 ट्रिलियन रह गया।
- वर्ष 2024 में वैश्विक एफडीआई में वृद्धि हुई, 4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई, जो 1.45 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 1.51 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
- वर्ष 2024 में शीर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले 5 देश इस प्रकार हैं-
- यूएसए (279 बिलियन डॉलर)
- सिंगापुर(143)
- हांगकांग‚ चीन (126 बिलियन डॉलर)
- चीन (116 बिलियन डॉलर)
- लक्समबर्ग (106 बिलियन डॉलर)
- इसमें भारत वर्ष 2024 में 28 बिलियन डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के साथ 16वें स्थान पर रहा।
- वर्ष 2024 में शीर्ष एफडीआई (FDI) बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले 5 देश हैं-
- यूएसए (266 बिलियन डॉलर)
- जापान (204 बिलियन डॉलर)
- चीन (163 बिलियन डॉलर)
- लक्समबर्ग (109 बिलियन डॉलर)
- हांगकांग‚ चीन (87 बिलियन डॉलर)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://unctad.org/publication/world-investment-report-2025
https://unctad.org/system/files/official-document/wir2025_en.pdf