क्रोटलारिया लैमेलिफॉर्मिस

प्रश्न-हाल ही में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में ‘क्रोटलारिया लैमेलिफॉर्मिस’ नामक नए पौधे की प्रजाति की खोज की गयी है। इस खोज का प्रकाशन किस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में हुआ था?
(a) डिस्कवरी ऑफ स्पेसीज
(b) फाइटोटैक्सा
(c) आंध्रा टाइम्स
(d) दि हिंदू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2021 में वनस्पति विज्ञानियों की एक टीम द्वारा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सदाशिवकोना क्षेत्र में एक नये प्रजाति की खोज की गई।
  • इस नए प्रजाति के पौधे का नाम ‘क्रोटलारिया लैमेलिफॉर्मिस’ (Crotalaria Iamelliformis) रखा गया है।
  • ‘क्रोटलारिया लैमेलिफॉर्मिस’ की खोज सर्वप्रथम ‘फाइटोरैक्सा’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित की गई थी।
  • यह प्रजाति कैलासकोना और पुडी के आस-पास के क्षेत्रों में भी पाई जाती है।
  • इंटरनेशनल कोड फॉर बोटैनिकल नोमेनक्लेचर (IUCN) नियमों के अनुसार इस प्रजाति को आंकड़ों की कमी के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया है।
  • ऐसे प्रजाति के पौधे अधिकतर भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में ही पाये जाते हैं।
  • वर्तमान भारत में इस प्रजाति के अतिरिक्त ऐसी 116 प्रजातियां पायी जाती हैं।

लेखक-अभय कुमार पांडये

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/new-plant-species-found-in-chittoor/article34086725.ece