हिंद महासागर में 90 दिवसीय समुद्री सीएसआईआर-अभियान

प्रश्न- मार्च, 2021 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (एनआईओ) गोवा के वैज्ञानिकों द्वारा किस महासागर की जोनोमिक विविधता का पता लगाने के लिए 90 दिवसीय अभियान प्रारंभ किया गया है?
(a) प्रशांत महासागर
(b) अटलांटिक महासागर
(c) हिंद महासागर
(d) आर्कटिक महासागर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2021 में हिंद महासागर के जीनोमिक और प्रोटिओम विविधता के मानचित्रण के लिए सीएसआईआर एनआईओ गोवा के 23 वैज्ञानिकों के दल ने 90 दिवसीय अभियान शुरू किया है।
  • इस अभियान की शुरुआत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से शोध पोत ‘सिंधु साधना’ के द्वारा प्रारंभ की गई।
  • इस अभियान के तहत ‘सिंधु साधना’ लगभग 10000 समुद्री मील की दूरी तय करेगी, जिसमें, ऑस्ट्रेलिया से संबंधित मार्ग, हुगली का मुहाना, पाकिस्तान की सीमा, भारत के पश्चिमी तट, तक मारीशस का क्षेत्र शामिल हैं।
  • वैज्ञानिकों द्वारा समुद्र में पाए जाने वाले बैक्टीरिया, रोगाणुओं तथा समुद्री जीवों के सेलुलर स्तर के क्रियान्वयन को समझने के लिए जल में स्थूल और पोषक तत्वों का भी पता लगाया जायेगा।
  • इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों द्वारा आणविक बायोमेडिकल तकनीकों, आनुवांशिक अनुक्रमण और जैव सूचना विज्ञान का उपयोग हिंद महासागर के पारिस्थितिकीय तंत्र की गतिशीलता को समझने के लिए किया जायेगा।
  • भारत की यह इस तरह की पहली परियोजना है, जिसका उद्देश्य जैव रसायन विज्ञान और महासागर की जलवायु परिवर्तन, पोषक तत्वों की उपयोगिता तथा बढ़ते प्रदूषण की प्रतिक्रिया को समझना है।
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (एनआईओ) की स्थापना 1 जनवरी 1966 को की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://ddnews.gov.in/sci-tech/csir-nio-expedition-indian-ocean-map-genetic-diversity-organisms-micronutrients-trace