सैंगे ज्वालामुखी

प्रश्न-11 मार्च, 2021 को सैंगे ज्वालामुखी (Sangay Volcano) में विस्फोट हुआ। यह ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
(a) इटली
(b) इंडोनेशिया
(c) जापान
(d) इक्वाडोर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च, 2021 को इक्वाडोर में स्थित सैंगे ज्वालामुखी (Sangay Volcano) में विस्फोट प्रारंभ हुआ।
  • विस्फोट के बाद आकाश में 8500 मीटर (लगभग 28,890 फीट) की ऊंचाई तक राख के बादल छा गए।
  • विस्फोट के बाद चिम्बोराजो प्रांत की राजधानी रिओबाम्बा में आकाश राख के बादल से घिर गया था।
  • रिओबाम्बा इस ज्वालामुखी से कम से कम 50 किमी. की दूरी पर स्थित है।
  • ज्वालामुखी से निकली राख ने कई क्षेत्रों में फसलों और मवेशियों को नुकसान पहुंचाया है।
  • यह लगभग 5230 मीटर (17,159 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
  • विश्वभर में सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में एक यह ज्वालामुखी इक्वाडोर में सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यह ज्वालामुखी मोरोना सैंटियागो प्रांत में एक जंगल में स्थित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/world/ecuadors-sangay-volcano-erupts-ash-8-kilometers-7225406/