प्रश्न-मई‚ 2021 में किस भारतीय राज्य की सरकार ने कोविड-19 टीकों की कमी को देखते हुए वैश्विक ‘कोवैक्स’ सुविधा में शामिल होने की घोषणा की है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) पंजाब
(c) महाराष्ट्र
(d) राजस्थान
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- मई‚ 2021 में पंजाब सरकार ने कोविड- 19 टीकों की कमी को देखते हुए वैश्विक ‘कोवैक्स’ सुविधा में शामिल होने की घोषणा की है।
- कोवैक्स की शुरुआत कोविड-19 महामारी से निपटने और सुभेद्य तक वंचित वर्ग तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल‚ 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूरोपीय आयोग और फ्रांस के सहयोग से की गई थी।
- कोवैक्स का सह-नेतृत्व गावी‚ डब्ल्यूएचओ और कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रीपेयर्डनेस इनोवेशन्स (CEPI) द्वारा किया जा रहा है।
- कोवैक्स पहल के तहत वैक्सीन के विकास के बाद इस पहल में शामिल देशों तक इसकी समान पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
- साथ ही इसके तहत वर्ष‚ 2021 के अंत तक 2 बिलियन खुराक के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है‚ जो अनुमानत: उच्च जोखिम और सुभेद्य लोगों तक इस महामारी से निपटने हेतु तैनात स्वास्थकर्मियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…