प्रश्न-14 मई‚ 2021 को वृद्धजनों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन एल्डरलाइन (14567) किस राज्य में शुरू की गई है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) कर्नाटक
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 14 मई‚ 2021 को टोल फ्री हेल्पलाइन एल्डर लाइन (14567) उत्तर प्रदेश में शुरू की गई।
- कोविड महामारी के दौरान वृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने हेतु सामाजिक न्याय और अधिकरिता मंत्रालय ने एल्डरलाइन योजना के तहत प्रमुख राज्यों में राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किए हैं।
- 28 अप्रैल‚ 2021 को यह सुविधा 4 राज्यों‚ मध्य प्रदेश‚ राजस्थान‚ तमिलनाडु और कर्नाटक में शुरू की गई थी।
- तेलंगाना में यह सुविधा 1 वर्ष से अधिक समय से काम कर रही है।
- इन कॉल सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 14567 के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
- मई‚ 2021 के अंत तक सभी राज्यों में इस सेवा को शुरू किए जाने की संभावना है।
- एल्डरलाइन टाटा ट्रस्ट और एनएसई फाउंडेशन की सहायता से संचालित है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ciicovid19update.in/uploads/1/3/1/3/131362769/tollfree.pdf