प्रश्न-14 मई‚ 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा घोषित राज्य का 23 वां जिला कौन-सा है?
(a) बरनाला
(b) रूपनगर
(c) मालेरकोटला
(d) नवानशेहर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 14 मई‚ 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ईद-उल-फितर के अवसर पर मालेरकोटला को राज्य का 23 वां जिला घोषित किया।
- मालेरकोटला में सर्वाधिक आबादी मुस्लिमों की है।
- शुरू में नवनिर्मित जिले में मालेरकोटला और अहमदगढ़ के उपमंडलों के साथ-साथ अमरगढ़ की उप-तहसील को शामिल किया जाएगा।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी।
- इसके अलावा 12 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक कॉलेज स्थापित किया जाएगा।
- मालेरकोटला में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक बस स्टैंड और एक महिला थाना की भी स्थापना की जाएगी।
- मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला के समग्र शहरी विकास को सुनिश्चित करने हेतु शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम (यूईआईपी) के तहत 6 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान करने की घोषणा की।
- इससे पूर्व जनवरी में सरकार ने मालेरकोटला में मुबारिक मंजिल पैलेस के अधिग्रहण‚ संरक्षण और उपयोग की स्वीकृति दी थी।
- मालेरकोटला के नवाब शेर मोहम्मद खान ने सरहिंद के सूबेदार का विरोध करते हुए गुरू गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों के पक्ष में अपनी आवाज मुखर की थी।
- मालेरकोटला शहर 1454 ई. में अफगानिस्तान के शेखर सदरूद्दीन-ए-जहां द्वारा स्थापित किया गया था और बाद में मालेरकोटला राज्य की स्थापना 1657 ई. में बायजीद खान द्वारा की गई थी।
- वर्ष 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के दौरान‚ मालेरकोटला के तत्कालीन राज्य का क्षेत्र पंजाब राज्य का हिस्सा बन गया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…