कैच द रेन अभियान‚ 2022

प्रश्न-29 मार्च‚ 2022 को किसने वर्षा जल का संरक्षण अभियान-‘कैच द रेन’-2022 का शुभारंभ किया?
(a) एम.वेंकैया नायडू
(b) राम नाथ कोविंद
(c) नरेंद्र मोदी
(d) गजेंद्र सिंह शेखावत
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च‚ 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विज्ञान भवन‚ नई दिल्ली में वर्षा जल का संरक्षण अभियान ‘कैच द रेन 2022’ का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान 30 नवंबर‚ 2022 तक लागू रहेगा।
  • इसे जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान के रूप में वर्ष 2019 में शुरू किया गया था।
  • इस वर्ष अभियान में कुछ नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं।‚ जिसमें स्प्रिंग शेड विकास‚ जलग्रहण क्षेत्रों की सुरक्षा तथा जल क्षेत्र में लैंगिक मुख्यधारा (जल प्रशासन/संरक्षण और प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका) शामिल है।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया।
  • उत्तर प्रदेश‚ राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों ने सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में क्रमश: पहला‚ दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1811005