एमएसएमई पर विशाल अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-29-30 मार्च‚ 2022 के मध्य ‘एमएसएमई पर विशाल अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन‚ कहां आयोजित किया गया?
(a) गांधीनगर
(b) भुवनेश्वर
(c) नई दिल्ली
(d) लखनऊ
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 29-30 मार्च‚ 2022 के मध्य ‘एमएसएमई पर विशाल अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन’ (Mega International Summit on MSMEs), 2022 का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर‚ नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसका आयोजन एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII)‚ अहमदाबाद के सहयोग से किया गया।
  • इसमें देश और विदेश के उद्यमी‚ शिक्षाविद्‌‚ नीति निर्माता‚ बड़े उद्योगपति‚ व्यापार मंडल‚ उद्योग संघ तथा स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।
  • इस दौरान‚ कोविड-19 महामारी के बीच MSME क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों तथा MSME की प्रतिस्पर्धात्मकता में गैर-वित्तीय व्यवसाय विकास सेवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1810510