प्रश्न – 23 दिसंबर, 2024 को किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट प्रारम्भ हुआ।यह ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?
(a) कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) हवाई द्वीप, संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) जापान
(d) आईसलैंड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 दिसंबर, 2024 को किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट प्रारम्भ हुआ।
- यह विस्फोट हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पहाड़ के शिखर कैल्डेरा के भीतर हुआ है।
- यह विस्फोट ऐसे क्षेत्र में हुआ जो वर्ष 2007 से ही क्रेटर की दीवार की अस्थिरता और चट्टानों के गिरने जैसे खतरों के कारण जनता के लिए बंद है।
- किलाउआ ज्वालामुखी (Kilauea Volcano) हवाई द्वीप (Hawaii Island) पर स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
- किलाउआ हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान (Hawai’i Volcanoes National Park) का हिस्सा है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
- हवाई द्वीप (बिग आइलैंड), संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://earthobservatory.nasa.gov/images/153767/a-fiery-display-at-kilauea
https://www.usgs.gov/observatories/hvo/news/volcano-watch-kilauea-summit-erupts-again