विश्व का सबसे बड़ा बांध

प्रश्न – 26 दिसंबर, 2024 को चीन ने तिब्बत में भारतीय सीमा के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर विश्व के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है?
(a) लांछांग नदी (b) यारलुंग ज़ांगबो नदी
(c) मेकोंग नदी (d) हुआंग नदी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 दिसंबर, 2024 को चीन ने तिब्बत में भारतीय सीमा के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर विश्व के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी प्रदान की।
  • ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग ज़ांगबो नदी के नाम से जाना जाता है।
  • इसको विश्व की सबसे बड़ी अवसंरचना परियोजना माना जा रहा है।
  • इस परियोजना की लागत 137 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • इस बांध का निर्माण उस विशाल घाटी में किया जाएगा, जहां ब्रह्मपुत्र नदी एक बड़ा यू-टर्न लेकर अरुणाचल प्रदेश की ओर और फिर बांगलादेश की ओर बहती है।
  • इससे भारत और बांग्लादेश में चिंताएं बढ़ गई हैं।
  • वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा बांध चीन में स्थित थ्री गॉर्जेस डैम (Three Gorges Dam) है, जो यांग्त्ज़ी नदी पर स्थित है।
  • इस बांध की ऊंचाई 181 मीटर (594 फीट) और लंबाई 2,335 मीटर (7,661 फीट) है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/articles/crmn127kmr4o

https://www.ndtv.com/world-news/as-china-plans-worlds-largest-dam-on-brahmaputra-india-sends-a-reminder-7393254

https://www.thehindu.com/news/international/china-approves-worlds-largest-dam-worth-137-billion-over-brahmaputra-river-close-to-indian-border/article69029477.ece