अटल युवा महाकुंभ

प्रश्न – 25 दिसंबर, 2024 को लखनऊ में ‘अटल युवा महाकुंभ’ का आयोजन किस स्टेडियम में हुआ?
(a) इकाना स्टेडियम (b) के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम
(c) ग्रीन पार्क स्टेडियम (d) भारत रत्न अटल स्टेडियम
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 दिसंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ‘अटल युवा महाकुंभ’ का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया
  • उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में 662 करोड़ रुपये की 181 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/national/general-news/uttar-pradesh-cm-inaugurates-atal-yuva-maha-kumbh-to-commemorate-vajpayees-birth-anniv20241224160511/

https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/yogi-adityanath-and-rajnath-singh-honor-atal-bihari-vajpayees-legacy-in-lucknow-with-health-fair-and-yuva-kumbh/articleshow/116628503.cms