प्रश्न – रवांडा द्वारा मारबर्ग वायरस के प्रकोप की समाप्ति की घोषणा के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 20 दिसंबर, 2024 को रवांडा सरकार ने मारबर्ग वायरस रोग (एमवीडी) के प्रकोप को आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित कर दिया।
2.यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के अनुसार लगातार 42 दिनों तक कोई नया मामला सामने न आने के बाद की गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 दिसंबर, 2024 को रवांडा सरकार ने मारबर्ग वायरस रोग (एमवीडी) के प्रकोप को आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित कर दिया।
- यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के अनुसार लगातार 42 दिनों तक कोई नया मामला सामने न आने के बाद की गई।
- यह प्रकोप सितंबर 2024 के मध्य में शुरू हुआ था और इसे नियंत्रित करना देश के लिए एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती थी।
- इस प्रकोप से 66 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 15 की मृत्यु हो गई।
- मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) एक खतरनाक वायरस है जो मारबर्ग हेमोरेजिक फीवर (Marburg Hemorrhagic Fever) नामक गंभीर बीमारी का कारण बनता है।
- यह वायरस परिवार फिलोविरिडाए (Filoviridae) से संबंधित है, जिसमें इबोला वायरस भी शामिल है।
- यह वायरस पहली बार वर्ष 1967 में जर्मनी के मारबर्ग और फ्रैंकफर्ट तथा सर्बिया के बेलग्रेड में खोजा गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/emergencies/disease-outbreak-news/item/2024-DON548