कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

प्रश्न-23 मई, 2018 को जनता दल (एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप-मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?
(a) डॉ. जी. परमेश्वर
(b) टी. राघवन
(c) डॉ. पी. परमेश्वरन
(d) टी.के. प्रसाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2018 को जनता दल (एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • वहीं राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और दलित नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • गौरतलब है कि 19 मई, 2018 को फ्लोर टेस्ट से पहले ही बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • जिसके बाद राज्यपाल ने कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
  • ज्ञातव्य है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान, हुआ था।
  • जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 78 सीटें, जनता दल (एस) को 37 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट, कर्नाटक प्रगन्यवंता पार्टी जनता पार्टी को 1 सीट तथा अन्य को 1 सीट प्राप्त हुई थी।
  • इन चुनाव परिणामों के अनुसार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ।
  • बहुमत के लिए किसी भी दल के पास 112 विधायक होने चाहिए।
  • राज्य में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करके भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  • परिणामस्वरूप राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया और उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 17 मई, 2018 को शपथ दिलाई थी।
  • वहीं कांग्रेस और जनता दल (एस) ने चुनाव परिणाम के बाद हुए गठबंधन को राज्यपाल द्वारा न बुलाए जाने तथा येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए राज्यपाल द्वारा दिए गए पत्र को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।
  • उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दिए गए 15 दिन का समय घटा कर 19 मई, 2018 को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था।
  • 19 मई, 2018 को ही बी.एस. येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/elections/karnataka-2018/karnataka-govt-formation-live-updates-kumaraswamy-swearing-in-ceremony/article23966536.ece