पॉलीथीन उन्मूलन कार्यक्रम

प्रश्न-27 मई, 2018- 2 जून, 2018 तक किस राज्य में जनता के सहयोग से साप्ताहिक पॉलीथीन उन्मूलन कार्यक्रम पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा?
(a) महाराष्ट्र
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) उत्तराखंड
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 मई, 2018-2 जून, 2018 तक हिमाचल प्रदेश में जनता के सहयोग से साप्ताहिक पॉलीथीन उन्मूलन कार्यक्रम ‘पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान’ पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा।
  • 18 मई, 2018 को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डी.सी. राणा के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा यह अभियान चलाने का निर्णय इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य विषय ‘बीट प्लास्टिक प्रदूषण’ के अंतर्गत किया गया है।
  • जिला उपायुक्त के समन्वय एवं निगरानी में यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में संचालित होगा।
  • यह कार्यक्रम शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थानों द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं गैर-सरकारी संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
  • कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा।
  • एकत्रित प्लास्टिक कचरे का उपयोग लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने में किया जाएगा और सड़क निर्माण में अनुपयुक्त कचरे का उपयोग सीमेंट उद्योगों में ईंधन के रूप में होगा।
  • इस दौरान नदी, नालों, पानी के स्रोतों के आस-पास के क्षेत्र, पर्यटक स्थलों की सफाई पर विशेष फोकस होगा।

संबंधित लिंक
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=12086
http://khabronwala.com/polothin/