प्रश्न-29 जनवरी, 2017 को संपन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर सेरेना विलियम्स ने ओपन एरा में सर्वाधिक 22 ग्रैंड स्लैम जीतने का किसका रिकॉर्ड तोड़ दिया?
(a) क्रिस एवर्ट
(b) हेलेन विल्स
(c) स्टेफी ग्राफ
(d) मार्टिना नवरातिलोवा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- सत्र, 2017 की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन का 105वां संस्करण मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में संपन्न हुआ। (16 से 29 जनवरी, 2017)
- प्रायोजक-किया (KIA)-Kia Motor Corporation), सियोल, द. कोरिया।
- प्रतियोगिता परिणाम
- पुरुष एकल
विजेता-रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)
उपविजेता-राफेल नडाल (स्पेन) - महिला एकल
विजेता-सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
उपविजेता-वीनस विलियम्स (अमेरिका) - पुरुष युगल
विजेता-हेनरी कोंटीनेन (फिनलैंड) एवं जॉन पियर्स (ऑस्ट्रेलिया)
उपविजेता-बॉब एवं माइक ब्रायन (दोनों अमेरिका) - महिला युगल
विजेता-बेथनी माटेक-सैंडस (अमेरिका) एवं लूसी साफारोव (चेक गणराज्य)
उपविजेता-आंद्रिया हलवाकोवा (चेक गणराज्य) एवं पेंग शुएई (चीन) - मिश्रित युगल
विजेता-एबीगेल स्पीयर्स (अमेरिका) एवं जुआन सबेस्टियन काबल (कोलम्बिया)
उपविजेता-सानिया मिर्जा (भारत) एवं इवान डोडिग (क्रोएशिया) - यह सेरेना का 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब है और इसी के साथ वह खुला युग (Open Era-1968 to Present) में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं।
- सेरेना ने स्टेफी ग्राफ (जर्मनी) के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
- 36 वर्षीय वीनस विलियम्स ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनीं।
- ओपन एरा में किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा (37 वर्ष 258 दिन-विम्बलडन ओपन, 1994) हैं।
- रोजर फेडरर का यह रिकॉर्ड 18 वां (सर्वाधिक पुरुष एकल) ग्रैंड स्लैम खिताब है। फेडरर ने इससे पूर्व वर्ष, 2012 में विम्बलडन का खिताब जीता था।
- ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले फेडरर दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। (35 वर्ष, 05 माह, 22 दिन)
- इससे पूर्व केन रोसवले (ऑस्ट्रेलिया) 37 वर्ष, 02 माह की आयु में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1972 का खिताब जीत चुके हैं।
- ओपन एरा में यह प्रथम अवसर है, जब किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले चारों खिलाड़ी (पुरुष/महिला) 30 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
- फेडरर ओपन एरा में ऑस्ट्रेलिया ओपन, यूएस ओपन तथा विम्बलडन का खिताब 5 या 5 से अधिक बार जीतने वाले प्रथम पुरुष खिलाड़ी बन गये हैं।
संबंधित लिंक
http://www.ausopen.com/en_AU/scores/index.html
http://www.ausopen.com/en_AU/news/articles/2017-01-28/serena_stands_tallest.html
http://www.ausopen.com/en_AU/news/articles/2017-01-28/serena_by_the_numbers.html
http://edition.cnn.com/2017/01/26/tennis/venus-serena-williams-australian-open/
http://edition.cnn.com/2017/01/29/tennis/federer-nadal-australian-open-final-tennis/