पद्म पुरस्कार – 2017

Padma Awards 2017

प्रश्न-निम्न खिलाड़ियों पर विचार कीजिए-
(1) दीपा मलिक
(2) दीपा करमाकर
(3) साक्षी मलिक
उपरोक्त खिलाड़ियों में किस-किस को पद्म भूषण पुरस्कार -2017 प्रदान किया गया है?

(a) केवल 1 और 2
(b)केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3 सभी
(d)इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है जो तीन वर्गों – ‘पद्म विभूषण’, ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म श्री’ में प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार लोगों को नागरिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कला, समाज कार्य, लोकहित, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं वाणिज्य, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साहित्य, खेल एवं सिविल सेवा इत्यादि में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • ‘पद्म विभूषण’ का पुरस्कार असाधारण एवं विशिष्ट सेवा हेतु, ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार उत्कृष्ट श्रेणी के विशिष्ट सेवा हेतु और ‘पद्म श्री’ पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाता है।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और इनका वितरण राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
  • पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है।
  • इस वर्ष ये पुरस्कार 89 लोगों को दिए जाने की घोषणा की गई है, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 75 पद्म श्री पुरस्कार हैं।
  • इन पुरस्कारों में 19 महिलाएं, 5 विदेशी/अप्रवासी (भारतीय मूल के) व्यक्ति शामिल हैं।
  • इस वर्ष मरणोपरांत ये पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या 6 है।
  • पद्म विभूषण
    1. के. जे. येशुदास, केरल (कला-संगीत)
    2. सद्गुरू जग्गी वासुदेव, तमिलनाडु (अन्य-आध्यात्म)
    3. शरद पवार, महाराष्ट्र (लोकहित)
    4. मुरली मनोहर जोशी, उत्तर प्रदेश (लोकहित)
    5. प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, कर्नाटक (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
    6. स्व. सुन्दर लाल पटवा, मध्य प्रदेश (लोकहित)
    7. स्व. पी.ए. संगमा, मेघालय (लोकहित)
  • पद्म भूषण
    8. विश्व मोहन भट्ट, राजस्थान (कला-संगीत)
    9. प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, उत्तर प्रदेश (शिक्षा-साहित्य)
    10. तेहेम्तन उड़वाड़िया, महाराष्ट्र (स्वास्थ्य)
    11. रत्न सुन्दर महाराज, गुजरात (अन्य-आध्यात्म)
    12. स्वामी निरंजन नंद सरस्वती, बिहार (अन्य-योग)
    13. एच.आर.एस. राजकुमारी महाचक्री सिरीनधॉर्न, थाइलैंड (शिक्षा-साहित्य)
    14. स्व. चाओ रामास्वामी, तमिलनाडु (शिक्षा- साहित्य-पत्रकारिता)
  • पद्म श्री
    15. बसंती बिष्ट, उत्तराखंड (कला-संगीत)
    16. चेमनचेरी कुन्हीरामन नायर, केरल (कला-नृत्य)
    17. अरुणा मोहंती, ओडिशा (कला-नृत्य)
    18. भारती विष्णुवर्धन, कर्नाटक (कला-सिनेमा)
    19. साधु मेहेर, ओडिशा (कला-सिनेमा)
    20. टी.के. मूर्ति, तमिलनाडु (कला-संगीत)
    21. लैशराम बिरेन्द्र कुमार सिंह, मणिपुर (कला-संगीत)
    22. कृष्ण राम चौधरी, उत्तर प्रदेश (कला-संगीत)
    23. बओआ देवी, बिहार (कला-पेंटिंग)
    24. तिलक गिटाई, राजस्थान (कला-पेंटिंग)
    25. डा. प्रो. एक्का यादागिरि राव, तेलंगाना (कला-मूर्ति निर्माण)
    26. जितेंद्र हरिपाल, ओडिशा (कला-संगीत)
    27. कैलाश खेर, महाराष्ट्र (कला-संगीत)
    28. परस्सला बी पोन्नाम्मल, केरल (कला-संगीत)
    29. सुकरी बोम्मागोवडा, कर्नाटक (कला-संगीत)
    30. मुकन्द नायक, झारखण्ड (कला-संगीत)
    31. पुरुषोत्तम उपाध्याय, गुजरात (कला-संगीत)
    32. अनुराधा पौडवाल, महाराष्ट्र (कला-संगीत)
    33. वारेप्पा नाबा निल, मणिपुर (कला- नाटक/थियेटर)
    34. त्रिपुरानैनी हनुमान चौदरी, तेलंगाना (लोकसेवा)
    35. टी.के. विश्वनाथन, हरियाणा (लोकसेवा)
    36. कनवाल सिबल, दिल्ली (लोकसेवा)
    37. बिरखा बहादुर लिम्बू मुरिनगला, सिक्किम (शिक्षा-साहित्य)
    38. इली अहमद, असम (शिक्षा-साहित्य)
    39. नरेन्द्र कोहली, दिल्ली (शिक्षा-साहित्य)
    40. प्रो. जी. वेंकेटसुबियाह, कर्नाटक (शिक्षा-साहित्य)
    41. अकिथम अच्युथन नाम्बूथिरि, केरल (शिक्षा-साहित्य)
    42. काशी नाथ पंडित, जम्मू-कश्मीर (शिक्षा-साहित्य)
    43. चामू कृष्णा शास्त्री, दिल्ली (शिक्षा-साहित्य)
    44. हरिहर कृपालु त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश (शिक्षा-साहित्य)
    45. माइकल डैनिनो, तमिलनाडु (शिक्षा-साहित्य)
    46. पूनम सूरी, दिल्ली (शिक्षा-साहित्य)
    47. वी.जी. पटेल, गुजरात (शिक्षा-साहित्य)
    48. वी. कोटेश्वरम्मा, आंध्रप्रदेश (शिक्षा-साहित्य)
    49. बलवीर दत्त, झारखण्ड (शिक्षा-साहित्य-पत्रकारिता)
    50. भावना सोमैया, महाराष्ट्र (शिक्षा-साहित्य-पत्रकारिता)
    51. विष्णु पांड्या, गुजरात (शिक्षा-साहित्य-पत्रकारिता)
    52. डॉ. सुब्रतो दास, गुजरात (स्वास्थ्य)
    53. डॉ. भक्ति यादव, मध्य प्रदेश (स्वास्थ्य)
    54. डॉ. मोहम्मद अब्दुल वाहीद, तेलंगाना (स्वास्थ्य)
    55. डॉ. मदन माधव गोडबोले, उत्तर प्रदेश (स्वास्थ्य)
    56. डॉ. देवेन्द्र दयाभाई पटेल, गुजरात (स्वास्थ्य)
    57. प्रो. हरिकिशन सिंह, चंडीगढ़ (स्वास्थ्य)
    58. डॉ. मुकुट मिंज, चंडीगढ़ (स्वास्थ्य)
    59. अरुण कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ (अन्य – पुरातत्व विज्ञान)
    60. संजीव कपूर, महाराष्ट्र (अन्य- पाक कला)
    61. मीनाझी अम्मा, केरल (अन्य – मार्शल आर्ट)
    62. गेनाभाई दरगाभाई पटेल, गुजरात (अन्य – कृषि)
    63. चंद्रकांत पिथवा, तेलंगाना (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
    64. प्रो. अजय कुमार रॉय, पश्चिम बंगाल (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
    65. चिंताकिंदी मल्लेशम, आंध्रप्रदेश (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
    66. जितेंद्रनाथ गोस्वामी, असम (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
    67. दरीपल्ली रमैया, तेलंगाना (समाज कार्य)
    68. गिरीश भारद्वाज, कर्नाटक (समाज कार्य)
    69. करीमुल हक, पश्चिम बंगाल (समाज कार्य)
    70. बिपिन गनात्रा, पश्चिम बंगाल (समाज कार्य)
    71. निवेदिता रघुनाथ भिडे, तमिलनाडु (समाज कार्य)
    72. अप्पासाहेब धर्माधिकारी, महाराष्ट्र (समाज कार्य)
    73. बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, पंजाब (समाज कार्य)
    74. विराट कोहली, दिल्ली (खेल-क्रिकेट)
    75. शेखर नायक, कर्नाटक (खेल-क्रिकेट)
    76. विकास गौड़ा, कर्नाटक (खेल- डिस्क थ्रो)
    77. दीपा मलिक, हरियाणा (खेल- एथलेटिक्स)
    78. मरियप्पन थांगवेलु, तमिलनाडु (खेल-एथलेटिक्स)
    79. दीपा करमाकर, त्रिपुरा (खेल – जिमनास्टिक)
    80. पी.आर. श्रीजेश, केरल (खेल-हॉकी)
    81. साक्षी मलिक, हरियाणा (खेल-कुश्ती)
    82. मोहन रेड्डी वेंकेटरामा बोडानापु, तेलंगाना (व्यापार एवं वाणिज्य)
    83. इमरात खान (अप्रवासी/भारतीय मूल), यू.एस.ए. (कला-संगीत)
    84. अनंत अग्रवाल (अप्रवासी/भारतीय मूल), यू.एस.ए. (शिक्षा-साहित्य)
    85. एच.आर. शाह (अप्रवासी/भारतीय मूल), यू.एस.ए. (शिक्षा-साहित्य-पत्रकारिता)
    86. स्व. सुनीति सोलोमन, तमिलनाडु (स्वास्थ्य)
    87. स्व. अशोक कुमार भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल (अन्य – पुरातत्व विज्ञान)
    88. स्व. डा. मुपुस्कर, महाराष्ट्र (समाज कार्य)
    89. अनुराधा कोइराला (विदेशी), नेपाल (समाज कार्य)

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157675
http://www.thehindu.com/news/national/List-of-Padma-awardees-2017/article17092476.ece
http://www.bhaskar.com/news/NAT-NAN-padma-awards-delhi-news-and-updates-news-hindi-5513180-NOR.html

One thought on “पद्म पुरस्कार – 2017”

Comments are closed.