ऑपरेशन संकल्प

Indian Navy launches Operation Sankalp in Gulf of Oman

प्रश्न-20 जून, 2019 को किस देश की नौसेना ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प की शुरूआत की?
(a) भारत
(b) चीन
(c) अमेरिका
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून, 2019 को भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प की शुरूआत की।
  • इसका उद्देश्य हाल ही में हुई समुद्री घटनाओं के बाद इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भारतीय ध्वजवाहक जहाजों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है।
  • इस समुद्री सुरक्षा अभियान के तहत आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना की तैनाती इस क्षेत्र में की गई है।
  • इसके अलावा आईएन (IN) एयरक्राफ्ट द्वारा इस क्षेत्र में हवाई निगरानी भी की जा रही है।
  • भारतीय नौसेना का हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित सूचना संलयन केंद्र भी खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की निगरानी कर रहा है।
  • ओमान की खाड़ी में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह ऑपरेशन शुरू किया गया है, जहां विगत सप्ताह दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ था।
  • घटना के बाद से तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया है कि इस घटना का जिम्मेदार ईरान है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/indian-navy-launches-operation-sankalp-in-gulf-of-oman-119062001126_1.html
https://www.aninews.in/news/national/general-news/indian-navy-launches-operation-sankalp-in-gulf-of-oman20190620200558/
https://www.indiatimes.com/news/india/indian-navy-launches-operation-sankalp-in-persian-gulf-amid-growing-iran-us-tension-369629.html