प्रश्न-हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शीघ्र घोषित करने हेतु किस बोर्ड ने ‘ऑनलाइन मार्क्स पंचिंग प्रणाली’ शुरू करने का निर्णय किया है?
(a) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
(b) माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
(c) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
(d) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शीघ्र घोषित करने हेतु ‘ऑनलाइन मार्क्स पंचिंग प्रणाली’ शुरू करने का निर्णय किया गया है।
- 25 जुलाई, 2018 को हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी में कंप्यूटर पर इसके ट्रॉयल बेस का शुभारंभ किया।
- इस प्रणाली के अंतर्गत सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा जुलाई-2018 की जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं से अंकों की प्रविष्टियां ऑनलाइन सीधे तौर पर सर्वर पर अपलोड की जाएगी।
संबंधित लिंक…
http://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-maen-baorada-paraikasaaon-kaa-parainaama-aba-jalada-aegaaisakae-laie-baorada-nae