राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर का गठन

प्रश्न-हाल ही में राजस्थान राज्य विधिक सेवा समिति, जोधपुर का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
(a) जस्टिस आर.एल. लोढ़ा
(b) जस्टिस संगीत राज लोढ़ा
(c) जस्टिस मयंक अग्रवाल
(d) जस्टिस के.एन. काटजू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 जुलाई, 2018 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदेश जारी कर राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवासमिति, जोधपुर तथा राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक जागरूकता समिति का गठन किया गया।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जस्टिस संगीत राज लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित की गई है।
  • इस समिति में अध्यक्ष के अलावा 14 सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है।
  • समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक जागरूकता समिति, जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस संगीत राज लोढ़ा को पदेन अध्यक्ष तथा सचिव को पदेन सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इस समिति में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से 11 अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
  • इस समिति का कार्यकाल भी दो वर्षीय होगा।

संबंधित लिंक…
http://dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.82947.html
https://www.khaskhabar.com/local/rajasthan/jodhpur-news/news-constitution-of-rajasthan-high-court-legal-services-committee-jodhpur-and-rajasthan-high-courtlegal-awareness-committee-jodhpur-news-hindi-1-329019-KKN.html