एयरोबेटिक एयर शो-2025

प्रश्न – अप्रैल, 2025 में एयरोबेटिक एयर शो-2025 कहां आयोजित किया गया ?

(a) जोधपुर (b) ग्वालियर

(c) पटना    (d) आगरा 

उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22-23 अप्रैल, 2025 को एयरोबेटिक एयर शो-2025 पटना ,बिहार में  आयोजित किया गया
  • इसमें भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने शानदार और हैरतअंगेज प्रदर्शन किया 
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस एयर शो का औपचारिक उद्घाटन किया 
  • इस दौरान पैराग्लाइडिंग टीम भी अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों और आसमान में गोते लगाकर लोगों को रोमांचित किया 
  • यह कार्यक्रम बिहार के भोजपुर में 1857 की क्रांति के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह के शौर्य दिवस विजयोत्सव के अवसर पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था 
  • गौरतलब है की बाबू कुंवर सिंह ने अपनी छोटी सी पलटन के साथ ब्रिटिश सेनाओं को हराया था
  • बिहार के जगदीशपुर, आरा और दानापुर में अंग्रेजो के  गढ़ और आधिपत्य वाले क्षेत्रों पर फिर से कब्जा कर लिया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theweek.in/wire-updates/national/2025/04/21/ces23-bh-iaf-airshow.html

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2100966#:~:text=Aero%20India%202025%20will%20be%20held%20from%2010th,theme%20is%20%E2%80%98The%20Runway%20to%20a%20Billion%20Opportunities%E2%80%99.