अंग्रेजी भाषा दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘अंग्रेजी भाषा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a)    23 अप्रैल      (b)    20 अप्रैल 
(c)    26 अप्रैल     (d)    15 अप्रैल 
उत्तर – (a)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 अप्रैल,2025 को  अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day)  मनाया गया
  • यह तिथि पारंपरिक रूप से विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और मृत्यु तिथि दोनों के रूप में मनाई जाती है।
  • अंग्रेजी भाषा के सबसे प्रसिद्ध नाटककार होने के साथ-साथ शेक्सपियर का आधुनिक अंग्रेजी पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव था।
  • अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय संचार की भाषाओं में से एक है।
  • विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोग अंग्रेजी में एक-दूसरे के साथ संवाद करने में तेजी से सक्षम हो रहे हैं, भले ही यह उनकी पहली भाषा न हो।
  • संयुक्त राष्ट्र में, अंग्रेजी फ्रेंच के साथ दो कामकाजी भाषाओं में से एक है।
  • यह दिवस वैश्विक संचार विभाग द्वारा वर्ष 2010 की एक पहल का परिणाम है‚ जो यूएन की 6 आधिकारिक भाषाओं (अंग्रेजी‚ अरबी‚ चाइनीज‚ फ्रेंच रसियन और स्पेनिश) में से प्रत्येक के लिए भाषा दिवस की स्थापना करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/english-language-day