प्रश्न – हाल ही में अग्नि सुरक्षा सप्ताह-2025 कब मनाया गया ?
(a) 23-29 अप्रैल (b) 21- 25 अप्रैल
(c) 20 -26 अप्रैल (d) 15- 19 अप्रैल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21-25 अप्रैल ,2025 को अग्नि सुरक्षा सप्ताह-2025 मनाया गया
- स्वास्थ्य सुविधाओं में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए और इस पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सहयोग से इस सप्ताह का आयोजन किया
- यह सप्ताहसभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में अग्नि और विद्युत सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है
- उद्देश्य –
1. सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की रोकथाम और सुरक्षा को प्राथमिकता देना और सुदृढ़ बनाना।
2. आपातकालीन तैयारियों और रोगी निकासी रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…