प्रश्न-एबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है?
(a) जीव विज्ञान
(b) रसायन विज्ञान
(c) खगोल विज्ञान
(d) गणित
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 15 मार्च 2016 को द नार्वेजिएन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स (Norwegian Academy of Science and letters) ने वर्ष 2016 के एबेल पुरस्कार की घोषणा की।
- वर्ष 2016 का एबेल पुरस्कार रॉयल सोसायटी के अनुसंधान प्रोफेसर सर एंड्रयू जे. विल्स को प्रदान किया जाएगा।
- इन्हें यह पुरस्कार फ्रांसीसी गणितज्ञ पियरे द फेर्मा (Pierre De Fermat) के अंतिम प्रमेय (Fermat’s last theorem) को प्रतिरूपकता कल्पना के अर्धस्थित अन्डाकार वक्र के द्वारा समझाने के लिए प्रदान किया गया है जिससे संख्या सिद्धांत में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।
- सर एंड्रयू विल्स को यह पुरस्कार 24 मई 2016 को ओस्लो (Oslo) में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नार्वे के युवराज (Crown Prince of Narway) हाकोन (Haakon) द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- इस पुरस्कार के तहत 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर (6 Million Norwegian Kroner) अर्थात लगभग 6 लाख यूरो/7 लाख अमेरिकन डॉलर के समतुल्य पुरस्कार राशि सर एंड्रयू विल्स को प्राप्त होगी।
- ध्यातव्य है कि गणित का नोबल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार की स्थापना के लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी 2002 को नार्वे में की गयी थी।
- जिसके द्वारा प्रथम बार एबेल पुरस्कार 3 जून, 2003 को फ्रांस के गणितज्ञ जीन-पियरे सर्रे (Jean-Pierre Serre) को प्रदान किया गया था।
- एबेल पुरस्कार और इससे सम्बद्ध सभी आयोजनों का वित्त पोषण नार्वे की सरकार द्वारा किया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में यह पुरस्कार अमेरिकी गणितज्ञ जॉन एफ. नैश जूनियर और लुइस निरेनबर्ग को प्रदान किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.abelprize.no/
http://www.abelprize.no/nyheter/vis.html?tid=67106
http://www.abelprize.no/nyheter/vis.html?tid=67102