प्रश्न-अभी हाल ही में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित शक्ति बर्मन का संबंध किस क्षेत्र से है?
(a) अभिनय
(b) पुस्तक प्रकाशन
(c) अंतर्राष्ट्रीय संबंध के विचारक
(d) समकालीन कला
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 18 मार्च, 2016 को टाटा संस के अवकाश प्राप्त अध्यक्ष रतन टाटा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर ऑफ लीजन ऑफ द ऑनर’ से तथा फ्रेंच फैशन हाउस मोएट होनेसी-लुइस वीटॉन के एशिया के मुख्य प्रतिनिधि टिक्का शत्रुजित सिंह को 17 मार्च 2016 को ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
- रतन टाटा को यह सम्मान अपने विशिष्ट नेतृत्व में टाटा संस को विश्व के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों की सूची में स्थान दिलाने तथा अपने दूरदर्शी आर्थिक पुनर्प्राप्ति के दृष्टिकोण से भारत तथा विदेशों में उद्योग को बढ़ाने, अन्य स्थानों के अलावा फ्रांस के इस्पात उद्योग में नवाचार तथा उत्पादन में निवेश करने, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
- शत्रुजीत सिंह को यह सम्मान भारत में फ्रांसीसी जीवन शैली को बढ़ावा देने, फ्रांसीसी फैशन, मदिरा और मद्यसार, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने, फ्रांस की विरासत तथा फ्रांस की छवि को बढ़ावा देने के अथक योगदान के सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया है।
- इन दोनों के अतिरिक्त अभी हाल में तीन भारतीयों डॉ. सी. राजा मोहन, प्रमोद कपूर एवं शक्ति बर्मन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
- कार्नेगी इंडिया के निदेशक डॉ. राजा मोहन को यह सम्मान उनके अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर एक प्रभावशाली विचारक के रूप में व्यापक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
- उनके द्वारा सुझाए गए गहन विश्लेषणों से भारत तथा फ्रांस सहित अन्य देशों के मध्य आपसी समझदारी को बढ़ावा मिला।
- रोली बुक्स के प्रकाशक प्रमोद कपूर को यह सम्मान उनके द्वारा ऐसी किताबों के प्रकाशन के लिए जिनसे भारतीय प्रकाशन उद्योग का परिदृश्य बदल गया और भारत एवं विदेशों में भारत की मूर्त एवं अमूर्त विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में रोली बुक्स का फ्रेंच प्रकाशन उद्योग के साथ उल्लेखनीय जुड़ाव महत्वपूर्ण है।
- समकालीन भारतीय कलाकार शक्ति बर्मन को यह सम्मान उनके द्वारा फ्रेंच, यूरोपीय और भारतीय संस्कृतियों के संयोजन के असाधारण कार्य एवं भारत फ्रांस के मध्य स्थायी संबंधों की स्थापना में किए गए योगदान स्वरूप प्रदान किया गया है।
- इन तीनों व्यक्तियों को क्रमशः 16, 12 एवं 10 मार्च, 2016 को भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचर (Francois Richir) ने सम्मानित किया।
- उल्लेखनीय है कि ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसका प्रारंभ वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
- ध्यातव्य है कि इस वर्ष इन तीनों व्यक्तियों से पूर्व उद्योगपति आनंद जी. महिंन्द्रा, सुनंद शर्मा एवं मनीष अरोड़ा को फ्रांस द्वारा इस सम्मान से सम्मानित किए जा चुका है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-civilian-distinction-Commandeur-de-la-Legion-d-Honneur-conferred
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-Knight-of-the-Legion-of-Honour-conferred-on-Tikka
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-Knight-of-the-Legion-of-Honour-conferred-on-Dr-C
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-Knight-of-the-Legion-of-Honour-conferred-on-Pramod
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-Knight-of-the-Legion-of-Honour-conferred-on-eminent