एक्सरसाइज आयरन फिस्ट-2016

Iron Fist 2016

प्रश्न-18 मार्च, 2016 को भारतीय वायु सेना के ‘एक्सरसाइज आयरन फिस्ट-2016’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) जैसलमेर
(b) पोखरण
(c) विशाखापत्तनम
(d) मंगलौर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 मार्च, 2016 को भारतीय वायु सेना के ‘एक्सरसाइज आयरन फिस्ट-2016’ का आयोजन राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में किया गया।
  • एक्सरसाइज आयरन फिस्ट प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करती है और यह प्रत्येक दूसरे वर्ष आयोजित किया जाता है।
  • इस अभ्यास के दौरान वायु सेना दिन और रात दोनों समय अपने लड़ाकू दमखम और हवा से जमीन और हवा से हवा में मारक क्षमता का सजीव प्रदर्शन करती है।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए भारतीय वायु सेना की क्षमता का प्रदर्शन करना है।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के इस प्रदर्शन क्षमता का अवलोकन किया।
  • इस प्रदर्शन में 6 थीम पर आधारित 6 हिस्से थे, जिसमें 180 से अधिक लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लिये।
  • इस प्रदर्शन में सबसे पहले एक फ्लाईपास्ट हुआ, जिसमें भारतीय वायुसेना की आठ दशकों की यात्रा को दिखाया गया।
  • इसमें टाइगर मोठ जैसे अतीत के विमान भारतीय वायु सेना के नवीनतम विमानों के साथ उड़ान भरे।
  • फ्लाइपास्ट के दौरान मिग-21, मिग-27 और मिग-29 और सुखोई-30 विमानों ने मिश्रित गठन में उड़ान भरी।
  • इसके बाद नेट-इनेबलिंग संचालन विमानों का प्रदर्शन हुआ।
  • इसकी शुरुआत देश में ही विकसित एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम एयरक्राफ्ट के फ्लाईपास्ट से हुई।
  • इसके बाद समकालीन (Synchronized) हथियार आपूर्ति को प्रदर्शित किया गया।
  • इसमें मिराज-2000, सुखाई-30, मिग-27 नवीनीकृत विमान और जगुआर जैसे विमान निर्धारित लक्ष्यों पर बमबारी किये।
  • इसके बाद भारतीय वायु सेना ने अपने बहुस्तरीय हवाई सुरक्षा ऑपरेशंस का प्रदर्शन किया।
  • इसमें हवा में ईंधन भरने वाले विमानों, आईएल-78 एफआरए के साथ-साथ सुखोई-30 विमान तथा भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ने लेजर निर्देशित बम एवं हवा में मिसाइल फायरिंग का प्रदर्शन किया।
  • इससे पूर्व ‘एक्सरसाइज आयरन फिस्ट’ वर्ष 2013 में किया गया था।
  • इन महत्वपूर्ण प्रदर्शनों के साथ ही वायु सेना ने लड़ाकू समर्थन संचालन (Combat Support Operation), उड़ानों का प्रदर्शन (Flying Displays), संपूर्ण मौसमीय संचालन (All Weather Operation) का प्रदर्शन किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138111
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137660
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138170
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138172
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-attends-iaf-fire-power-demonstration-iron-fist-2016-at-pokhran/?comment=disable
http://www.jansatta.com/rajya/president-will-attend-iafs-iron-fist-exercise-in-pkhran/77616/