प्रश्न-हाल ही में एफआई @ स्कूल (FI@School) कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया है?
(a) तमिलनाडु
(b) केरल
(c) आंध्र प्रदेश
(d) कर्नाटक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी, 2017 को केरल के राजस्व मंत्री ई.चन्द्रशेखरन द्वारा एसीसी (Assisi) विद्यानिकेतन पब्लिक स्कूल, कक्कनाड़ (Kakkanad), कोच्चि में एफआई @ स्कूल (FI@School) कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
- यह कार्यक्रम केरल ग्रामीण विकास बैंक द्वारा शुरू किया गया है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) का प्रचार करना है।
- इसके तहत चिन्हित कर प्रत्येक स्कूल में वित्तीय साक्षरता क्लब गठित किया जाएगा।
- यह कार्यक्रम नाबार्ड और चाइल्ड एंड यूथ फाइनेंस इंटरनेशनल, एम्सटर्डम के साथ संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है।
- इस बैंक की 602 शाखाओं में से 500 ने इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु अपने क्षेत्र में कम से कम एक स्कूल को पहचान की है जिसके माध्यम से यह 1 लाख छात्रों तक अपनी पहुंच बनाएंगे।
- इन स्कूलों में अनुभवी बैंकरों द्वारा कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि इस कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेस्डर जादूगर गोपीनाथ मुथुकड को नियुक्त किया गया है।