एटीपी अवॉर्ड्स, 2019

प्रश्न-19 दिसंबर, 2019 को वर्ष 2019 के लिए एटीपी पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) राफेल नडाल को लगातार दूसरी बार एटीपी स्टेफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार के लिए चुना गया।
(b) कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर एंडी मरे को चुना गया।
(c) न्यूकमर ऑफ द ईयर जैनिक सिनर को चुना गया।
(d) एटीपी कोच ऑफ द ईयर टोनी रोचे को चुना गया।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 19 दिसंबर, 2019 को वर्ष 2019 के लिए एटीपी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (स्पेन) को इस वर्ष के एटीपी स्टेफन एडबर्ग खेल-भावना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • नडाल लगातार दूसरे और कुल तीसरी बार इस पुरस्कार के लिए चुने गए है।
  • अन्य प्रदत्त पुरस्कार
  • एटीपी टूर नं. 1 डबल्स टीम-जुआन सेबेस्टियन कबाल और रॉबर्ट फराह (दोनों कोलंबिया)
  • कमबैक प्लेयर ऑफ द ईयर-एंडी मरे (ग्रेट ब्रिटेन)
  • मोस्ट इंप्रूब्ड प्लेयर ऑफ द ईयर-माटेओ बेरेटिनी (इटली)
  • न्यूकमर ऑफ द ईयर-जैनिक सिनर (इटली)
  • एटीपी कोच ऑफ द ईयर-गिल्स सरवारा (रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव के कोच)
  • टिम गुलिक्सन कैरियर कोच अवॉर्ड-टोनी रोचे (ऑस्ट्रेलिया)

लेखक-विजप प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.atptour.com/en/news/atp-awards-2019-winners-announced