प्रश्न-10 जुलाई, 2015 को उमर शरीफ का निधन हो गया। वह थे-
(a) अभिनेता
(b) वैज्ञानिक
(c) लेखक
(d) राजनीतिज्ञ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 10 जुलाई, 2015 को मिस्र के महान अभिनेता उमर शरीफ का 83 वर्ष की आयु में काहिरा में निधन हो गया।
- उमर ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 1954 में मिस्र की फिल्म ‘सिरा-फिल-वादी’ तथा ‘डेविल ऑफ द सहारा’ से किया।
- उन्होंने मिस्र एवं हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया जिनमें शामिल हैं-‘द फाल ऑफ द रोमन एम्पायर’,‘बिहोल्ड अ पेल हॉर्स’,‘द येलो रॉल्स-रॉयस’ आदि।
- ध्यातव्य है कि उमर शरीफ को ‘लॉरेन्स ऑफ अरबिया’ और ‘डॉक्टर जिवागो’ फिल्मों के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/Omar_Sharif
http://www.imdb.com/name/nm0001725/?ref_=nmmd_md_nm