विश्व जनसंख्या दिवस-2015

world population day 2015

प्रश्न-‘विश्व जनसंख्या दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 जुलाई
(b) 9 जुलाई
(c) 11 जुलाई
(d) 8 जुलाई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 जुलाई, 2015 को विश्व भर में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ (World Population Day) मनाया गया ।
  • वर्ष 2015 के ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ की विषयवस्तु (Theme) -‘आपात स्थिति में असुरक्षित आबादी’ ‘Vulnerable Populations in Emergencies’ थी।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की शासकीय परिषद द्वारा वर्ष 1989 में एक प्रस्ताव पारित कर 11 जुलाई को प्रति वर्ष ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस समय विश्व की लगभग 60 लाख आबादी विस्थापन के संकट से जूझ रही है।
  • इस वर्ष के ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (United Nations Population Fund) आपात स्थिति में कमजोर महिलाओं एवं लड़कियों की जरूरतों पर लोगों को जागरूक कर रहा है।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत वर्ष 2028 तक सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन से आगे निकल जाने का पूर्वानुमान है।
  • इसके अलावा भारत के 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में से 24 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश जनसंख्या स्थिरीकरण तक पहुंच चुके हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/populationday/
http://www.unfpa.org/events/world-population-day
http://esa.un.org/wpp/documentation/pdf/wpp2012_press_release.pdf