उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित

प्रश्न-हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किस कवयित्री के नाम पर जलगांव स्थित उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करने हेतु अध्यादेश जारी करने की सिफारिश को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) रजनी बक्शी
(b) सरोजनी बाबर
(c) बहिनबाई चौधरी
(d) दुर्गा भागवत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 मई, 2018 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा कवयित्री बहिनबाई चौधरी के नाम पर जलगांव स्थित उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करने हेतु एक अध्यादेश की सिफारिश को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
  • उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर कवयित्री बहिनबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय रखा जाएगा।
  • बहिनबाई चौधरी 19वीं शताब्दी की एक प्रसिद्ध कवयित्री थीं।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/education/north-maharashtra-university-to-rename-after-poetess-bahinabai-chaudhari-5162170/
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/north-maharashtra-university-to-be-named-after-bahinabai-cm-118032200880_1.html
https://www.financialexpress.com/india-news/government-gives-nod-to-rename-north-maharashtra-university-after-poetess-bahinabai-chaudhari/1154482/