प्रश्न – 3 अक्टूबर, 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने आयात-निर्यात व्यवसायों में पारंपरिक स्टांप पेपर बॉन्ड की जगह ई-बॉन्ड प्रणाली लागू की। इस पहल के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
(a) महाराष्ट्र इस प्रणाली को अपनाने वाला भारत का 10वाँ राज्य बना।
(b) यह व्यवस्था केवल विदेशी निवेशकों के लिए लागू होगी।
(c) ई-बॉन्ड प्रणाली ने स्टांप पेपर बॉन्ड को पूरी तरह प्रतिस्थापित किया है।
(d) महाराष्ट्र इस प्रणाली को अपनाने वाला भारत का 16वाँ राज्य बना।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 अक्टूबर, 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने आयात और निर्यात व्यवसायों के लिए पारंपरिक स्टांप पेपर बॉन्ड की जगह ई-बॉन्ड प्रणाली की शुरुआत की।
- इसके साथ ही, महाराष्ट्र अब ई-बांड प्रणाली को अपनाने वाला भारत का 16वाँ राज्य बन गया है।
- ई-बॉन्ड प्रणाली, आयातकों और निर्यातकों को राज्य के सभी सीमा शुल्क कार्यालयों में डिजिटल रूप से लेनदेन करने की सुविधा प्रदान करती है।
- ई-बॉन्ड प्रणाली से व्यापार बॉन्ड प्राप्त करना तेज़ और सरल हो जाएगा, 500 रुपये के स्टाम्प पेपर की ज़रूरत खत्म हो जाएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
- महाराष्ट्र आयात-निर्यात गतिविधियों के लिए हर महीने लगभग 3,000 से 4,000 बॉन्ड का प्रबंधन करता है, जो सालाना 50,000 से ज़्यादा होता है।
- ई-बॉन्ड प्रणाली एक डिजिटल क्रांति लाएगी, इन लेन-देन को सरल बनाएगी और अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://iref.net/news/maharashtra-rolls-out-e-bond-system-for-import-export/