माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन

प्रश्न – माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस एप्लिकेशन का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2025 को केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में किया।
(b) यह ऐप इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है।
(c) माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन केवल अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है और भविष्य में अन्य भाषाओं का समर्थन नहीं करेगा।
(d) यह ऐप स्वयंसेवा, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और सीखने के अवसरों तक सहज पहुँच प्रदान करने हेतु तैयार किया गया है तथा माई भारत प्लेटफ़ॉर्म का हिस्सा है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 अक्टूबर, 2025 को केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया।
  • इस ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है।
  • यह ऐप, माई भारत प्लेटफॉर्म का हिस्सा है, जो युवा मामलों के विभाग (DoYA) की एक ऑनलाइन युवा नेतृत्व और सामाजिक जुड़ाव पहल है।
  • यह मोबाइल एप्लिकेशन, जो वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, स्वयंसेवा, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और सीखने के अवसरों तक सहज पहुँच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसमें एक सहज इंटरफ़ेस है जो युवाओं को कभी भी, कहीं भी अवसरों का पता लगाने की सुविधा देता है, और जल्द ही अतिरिक्त भारतीय भाषाओं का भी समर्थन प्राप्त होगा।
  • माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से, युवा वीबीएलवाईडी 2026 क्विज़ में भी भाग ले सकते हैं।
    ० माई भारत मोबाइल ऐप की प्रमुख विशेषताएं –
  • स्वयंसेवा, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और अनुभवात्मक शिक्षा के लिए सत्यापित अवसर।
  • बैज, प्रमाण पत्र और व्यक्तिगत युवा प्रोफाइल के माध्यम से डिजिटल मान्यता।
  • कैरियर सशक्तिकरण उपकरण, जिसमें कौशल निर्माण संसाधन और एआई-सक्षम रिज्यूम निर्माण शामिल हैं।
  • प्रमुख अभियानों में सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और नागरिक योगदान को बढ़ावा देना।
  • इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने सामान्य सेवा केन्द्रों (सीएससी) को भी माई भारत पोर्टल से जोड़े जाने की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किए जाने के बाद से, माई भारत प्लेटफॉर्म देश के सबसे बड़े युवा-केंद्रित इकोसिस्टम में से एक बन गया है, जिसमें 1.81 करोड़ से ज़्यादा युवा पंजीकृत हैं और 1.20 लाख से ज़्यादा संगठन इससे जुड़े हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2173543

https://ddnews.gov.in/en/mansukh-mandaviya-launches-my-bharat-mobile-app