प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन क्रिस वोक्स के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर के संबंध में सही नहीं है?
(a) क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट, 122 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
(b) उन्होंने 62 टेस्ट मैचों में 2034 रन बनाए और 192 विकेट लिए।
(c) क्रिस वोक्स 2015 क्रिकेट विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।
(d) उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 396 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 सितंबर, 2025 को इंग्लैंड की 2025 एशेज टीम में शामिल न होने के बाद इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए इस वर्ष गर्मियों में भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के फाइनल में हिस्सा लिया था।
- क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट, 122 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
- वोक्स ने वर्ष 2011 में अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) पदार्पण किया और वर्ष 2013 में टेस्ट पदार्पण किया।
- उन्होंने 62 टेस्ट मैचों में 2034 रन बनाए और 192 विकेट लिए।
- 122 वनडे मैचों में 1524 रन बनाए और 173 विकेट लिए।
- 33 टी20 मैचों में 147 रन बनाए और 31 विकेट लिए।
- कुल मिलाकर, उन्होंने इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में 396 विकेट लिए हैं।
- यह ऑलराउंडर इंग्लैंड की विश्व कप, 2019 विजेता टीम का एक अहम सदस्य था, जिसने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी।
- उन्होंने टूर्नामेंट में 134 रन बनाए और 16 विकेट लिए, जिनमें से तीन विकेट न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में लिए गए थे।
- वोक्स ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया, जब उन्होंने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में यादगार जीत दिलाने में मदद की।
- वोक्स वर्ष 2023 एशेज के दौरान इंग्लैंड के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
- उन्होंने एकमात्र टेस्ट शतक लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ बनाया था।
- घरेलू क्रिकेट में, वह वार्विकशायर का प्रतिनिधित्व करते हैं , और कई ट्वेंटी 20 लीगों में खेल चुके हैं, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स , रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/england-all-rounder-announces-retirement-from-international-cricket