प्रश्न-11 जनवरी‚ 2021 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में अटल नवाचार मिशन‚ नीति आयोग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इसरो देश के कितने अटल टिकरिंग लैब्स (एटीएल) को अपनाएगा?
(a) 50
(b) 75
(c) 100
(d) 105
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 11 जनवरी‚ 2021 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में अटल नवाचार मिशन‚ नीति आयोग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने घोषणा की कि इसरो देश के 100 अटल टिकरिंग लैब्स (एटीएल) को अपनाएगा।
- इसरो द्वारा इन अटल टिकरिंग लैब्सों को अपनाने का उद्देश्य स्कूली छात्रों के लिए एसटीईएम‚ अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचारों के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना है।
- 100 एटीएल देश में इसरो की मौजूदगी के अनुसार भौगोलिक रूप से स्थापित किए गए हैं।
- इन्हें अपने से इसरो आत्मनिर्भर भारत के एक हिस्से में छात्रों के अंतरिक्ष के सपनों को आगे बढ़ाने तथा उन्हें इसमें जोड़ने की दिशा में एक छोटा कदम उठा रहा है।
- इसरो केंद्रों के वैज्ञानिक और इंजीनियर क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय‚ इसरो मुख्यालय के साथ नजदीकी समन्वय में‚ छात्रों का सक्रिय रूप से संरक्षण करने के साथ-साथ प्रयोगों को प्रोत्साहित करने‚ विचारों पर विचार-विमर्श करने और अंतरिक्ष गतिविधियों में जागरूकता पैदा करने के लिए एटीएल में शिक्षकों के साथ बातचीत भी करेंगे।
- नीति आयेाग अटल नवाचार मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए इसरो के साथ सहयोग कर रहा है‚ जिसमें एआरआईएसई‚ अटल इन्क्यूबेशन सेंटर‚ अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर्स और अटल टिकरिंग लैब्स शामिल हैं।
- इससे पूर्व अटल नवाचार मिशन ने भारतीय एमएसएमई और स्टार्टअप में व्यावहारिक अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देने हेतु 4 अन्य मंत्रालयों के साथ आत्मनिर्भर भारत एआरआईएसई एनआईसी पहल के लिए दूसरों के साथ सहयोग किया है।
- उल्लेखनीय है कि एक अटल टिकरिंग लैब्स ऐसा कार्य स्थल उपलब्ध कराता है‚ जहां युवा डू-इट योअरसेल्फ मोड के आधार पर अपने विचारों को आकार प्रदान करने के साथ-साथ नवाचार कौशल सीख सकते हैं।
- उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन मिशन‚ नीति आयोग ने देश में 7000 से अधिक एटीएल की स्थापना की है।
- इस एटीएल में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के 30 लाख से अधिक छात्र समस्याओं का समाधान‚ टिकरिंग और नवाचार ज्ञान प्राप्त करते हैं।
- इस सहयोग के माध्यम से इसरो 21 वीं सदी की अंतरिक्ष से संबंधित आधुनिक प्रौद्योगिकियों में छात्रों को कोचिंग और मेंटरिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
- ये छात्र न केवल सैद्धांतिक‚ अपितु इलेक्ट्रॉनिक्स‚ भौतिकी‚ प्रकाशिकी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी‚ सामग्री विज्ञान और अन्य अनेक अंतरिक्ष शिक्षा से संबंधित अवधारणाओं और एसटीईएम का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…