प्रश्न-12 जनवरी‚ 2021 को जारी हुरून ग्लोबल 500 रिपोर्ट-2020 में किसे शीर्ष मूल्यवान कंपनी का स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) एप्पल
(b) माइक्रोसॉफ्ट
(c) अमेजन
(d) अल्फाबेट
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 12 जनवरी‚ 2021 को हुरुन ग्लोबल 500 रिपोर्ट जारी की गई।
- इस रिपोर्ट में विश्व के शीर्ष 500 निजी कंपनियों को कुल सम्पति के आधार पर रैंक प्रदान किया जाता है।
- इस रिपोर्ट में एप्पल कंपनी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है‚ एप्पल कंपनी की कुल सम्पत्ति 2.1 ट्रिलियन यू.एस. डॉलर है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार‚ एप्पल कंपनी के बाद माइक्रोसाफ्ट और अमेजन को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
- रिपोर्ट के अनुसार‚ अल्फाबेट कंपनी 1.2 ट्रिलियन यू.एस. डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है।
- रिपोर्ट के अनुसार‚ शीर्ष चार कंपनियों की वर्ष 2020 में 2.6 ट्रिलियन यू.एस. डॉलर की कुल सम्पत्ति में वृद्धि हुई‚ जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।
- शीर्ष चार कंपनियों का कुल मूल्य 6.6 ट्रिलियन यू.एस. डॉलर है।
- हुरून ग्लोबल 500 कंपनियों का कुल मूल्य U.S.A. चीन‚ जापान‚ जर्मनी‚ भारत व यूके (6 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था) की संयुक्त GDP (50 ट्रिलियन यू.एस. डॉलर) के बराबर है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार‚ भारत की 11 निजी निजी कंपनियों को इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।
- इस सूची में 11 कंपनियों के साथ भारत 10 वें स्थान पर है।
- इस सूची में 242 अमेरिकी कंपनियां‚ 51 चीनी कंपनियां तथा 30 जापानी कंपनियां शामिल हैं।
- 242 कंपनियों के साथ अमेरिका की कंपनियों को संख्या के आधार पर शीर्ष स्थान पा्रप्त हुआ है‚ दूसरे स्थान पर चीन है।
- रिपेार्ट के अनुसार भारत की 11 कंपनियों ने 14 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज की है और इन कंपनियों का मूल्य 805 बिलियन डॉलर है।
- भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
- हुरून 500 रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैश्विक रैंक 54 वीं है।
- इस रिपोर्ट ने दूसरी सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी का दर्जा टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज (TCS) को प्राप्त हुआ है।
- हुरून 500 रिपोर्ट में TCS को 73 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
संबंधित लिंक भी देखें…