विश्व हिंदी दिवस

World Hindi Day

प्रश्न-10 जनवरी‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने की घोषणा कब की गई थी?
(a) वर्ष 2006
(b) वर्ष 1975
(c) वर्ष 1985
(d) वर्ष 2005
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया गया।
  • उद्देश्य-विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिलाना।
  • उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी‚ 1975 को नागपुर में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ था।
  • इसलिए इस दिन को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • यह दिवस ‘14 सितंबर’ को मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ का एक भाग है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 वां विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 2021 में फिजी में प्रस्तावित है।
  • जबकि 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 2018 में पोर्ट लुईस मॉरीशस में आयोजित हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/education/study-abroad/world-hindi-day-2021-here-are-the-top-universities-across-the-world-that-offer-hindi-courses-7138834/