इंफोसिस पुरस्कार-2017

infosys award

प्रश्न-हाल ही में वर्ष 2017 के लिए इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में इंफोसिस पुरस्कार किसे दिया गया?
(a) उपिंदर एस. भल्ला
(b) संघमित्रा बंदोपाध्याय
(c) अनन्या जहांआरा कबीर
(d) यमुना कृष्णन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 नवंबर, 2017 को इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2017 के लिए इंफोसिस पुरस्कार की घोषणा हुई।
  • इस वर्ष कुल छः लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
  • यह पुरस्कार छः वर्गों में दिए जाते हैं।
  • यह पुरस्कार इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट की निदेशक संघमित्रा बदोपाध्याय को दिया गया।
  • इनके अलावा मानविकी के क्षेत्र में अनन्या जहांआरा कबीर, लाइफ साइंस के क्षेत्र में उपिंदर एस. भल्ला, शारीरिक विज्ञान के क्षेत्र में यमुना कृष्णन, सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में लॉरेंस लियांग तथा गणितीय विज्ञान के लिए रिताब्रता मुंशी को दिया गया।
  • यह पुरस्कार 10 जनवरी, 2018 को बंगलुरू में दिए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://www.infosys-science-foundation.com/
http://www.infosys-science-foundation.com/prize/index.asp
http://www.thehindubusinessline.com/news/science/infosys-prize-2017-winners-announced/article9962339.ece