प्रश्न-19-27 अप्रैल, 2016 तक अडंमान सागर में ‘इंडो-थाई समन्वित गश्त’ (CORPAT) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया?
(a) 22वां (b) 21वां
(c) 20वां (d) 23वां
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 19-27 अप्रैल, 2016 के मध्य अंडमान सागर में भारत एवं थाईलैंड के मध्य ‘इंडो-थाई समन्वित गश्त’ (CORPAT) का 22वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
- भारत की ओर से इसमें अंडमान एवं निकोबार कमान पर आधारित स्वदेशी मिसाइल जंगीजहाज आईएनएस कार्मुक और एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान भाग ले रहे हैं।
- थाईलैंड की तरफ से भी एक युद्धपोत एवं एक समुद्री निगरानी विमान शामिल हुआ।
- इंडो-थाई समन्वित गश्त का समापन समारोह 25-27 अप्रैल, 2016 तक अंडमान एवं निकोबार कमान मुख्यालय, पोर्टब्लेयर में आयोजित किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि भारत एवं थाईलैंड के मध्य समुद्री अंतः-सक्रियता लगातार बंदरगाह का दौरा, बहुपक्षीय अभ्यास और प्रशिक्षण में आदान-प्रदान के चलते भागीदारी के साथ तेजी से बढ़ रहा है।
- इस सशक्त समुद्री संबंधों के विस्तृत दायरे में दोनों देशों की नौसेनाएं वर्ष 2005 से एक वर्ष में दो बार अन्तरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के साथ ‘समन्वित गश्त’ (CORPAT) का आयोजन कर रही हैं।
- इंडो-थाई समन्वित गश्त (CORPAT) का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यि पोतपरिवहन एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित एवं सुरक्षित रखना है।
- समन्वित गश्त (CORPAT) ने नौसेनाओं के मध्य समझ एवं अंतःसक्रियता को भी मजबूत किया है और समुद्र में गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के उपाय के साथ ही खोज एवं बचाव अभियान (SAR) की सुविधा प्रदान किया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=140092
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=48438
http://www.defencenews.in/article/India-and-Thailands-Coordinated-Patrol-reply-to-Chinas-Expansionism-4595
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/india-thailand-hold-coordinated-patrol-in-andaman-sea/articleshow/51958391.cms