प्रश्न-1 मई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ का कहां से शुभारंभ किया जाएगा?
(a) बलिया (b) वाराणसी
(c) लखनऊ (d) गोरखपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 मई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलिया, उत्तर प्रदेश से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ का शुभारंभ किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि 10 मार्च, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन देने हेतु ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ को स्वीकृति दी थी।
- योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 2016-17 के बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी।
- इस योजना का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में किया जाएगा।
- योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को एलपीजी कनेक्शन के लिए 1600 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- योग्य बीपीएल परिवारों की पहचान राज्य एवं संघ शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के द्वारा की जाएगी।
- उल्लेखनीय है कि योजना के लिए 1.13 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं द्वारा सब्सिडी छोड़ने से संचित धन का उपयोग किया जाएगा।
- गौरतलब है कि समर्थ लोगों द्वारा एलपीजी सब्सिडी छोड़ने हेतु ‘गिव-इट-अप (Give-it-UP) अभियान की शुरूआत जनवरी, 2015 में हुई।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च, 2015 को आधिकारिक रूप से ‘गिव-इट-अप’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
- महाराष्ट्र 16.44 लाख एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं के साथ शीर्ष स्थान पर है।
- अन्य राज्य हैं दिल्ली (7.26 लाख), गुजरात (4.2 लाख) एवं ओडिशा (1.3 लाख)।
- ध्यातव्य है कि एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वालों में पांच राज्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक एवं तमिलनाडु का योगदान लगभग आधा है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.abplive.in/india-news/pm-narendra-modi-to-launch-rs-8000-crore-scheme-for-free-lpg-connections-to-poor-327272
http://www.thehindu.com/news/national/lpg-connection-for-bpl-pm-to-launch-pradhan-mantri-ujjwala-yojana/article8509447.ece
http://www.amarujala.com/business/business-diary/modi-to-launch-ujjawala-scheme-from-balia
http://gorakhpur.finalreport.in/only-26-per-cent-households-has-lpg-connection-in-uttar-pradesh/aas-pas/7185/